फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: समीक्षा बैठक में सतीश महाना के कड़े तेवर, बोले- अफसरों को जीटी रोड ले जाओ…तब पता चलेगा कितने गड्ढे हैं

Tue, 23 Sep 2025 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष महाना ने जीटी रोड को 10 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन के लिए खोदीं सड़कें 30 अक्तूबर तक न बनीं, तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
जीटी रोड की खस्ता हाल सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि लोगों का चलना मुश्किल हो रहा। पीडब्ल्यूडी से कौन आया है खड़े हों जरा। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सीट से खड़े होकर जल्द काम होने का हवाला देने लगे तभी विधानसभा अध्यक्ष डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से बोले, इनको जीटी रोड पर ले जाकर खड़ा करो तब समझ में आएगा कितने गड्ढे हैं।

विज्ञापन

पता नहीं चल रहा कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। अगर 10 दिन में सड़क न सुधरे तो इनके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में एक्सप्रेसवे, सफाई, सीवरलाइन, बिजली, पानी की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने जनता से जुड़ी समस्याओं पर लापरवाही करने वाले अफसरों को जमकर फटकार लगाई। शहर में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदने और फिर उन्हें न बनाने पर विधायक नीलिमा कटियार भड़क गईं।

जीटी रोड में गड्ढे - फोटो : amar ujala

महाना बोले- 30 अक्तूबर तक देता हूं समय
कहा कि हर व्यक्ति इसकी शिकायत कर है। जल निगम के अफसर ध्यान ही नहीं देते। जल निगम जहां काम करता है वहां कोई बोर्ड भी नहीं लगाता। इस पर जल निगम (शहरी) के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार 15 अक्तूबर तक सभी सड़कें बनवाने की बात कहने लगे। इस पर महाना ने कहा मैं 30 अक्तूबर तक समय देता हूं जो भी सड़कें खोदीं हैं, उन्हें सही कर देना। अगर नहीं हुईं, तो जिलाधिकारी एक नवंबर को इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर मुझे बताएंगे।

जीटी रोड की खस्ता हाल सड़क - फोटो : amar ujala
जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों पर हुए नाराज
इसके बाद घाटमपुर विधायक सरोज कुरील और बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा भी ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों पर नाराज हुए। इस पर अध्यक्ष ने गांवों की सड़कों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में एमएलसी अरुण पाठक, केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जीटी रोड में गड्ढे - फोटो : amar ujala
दिसंबर में शुरू होगा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे
समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने एनएचएआई अधिकारियों से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे शुरू करने की अंतिम तारीख पूछी। बताया गया कि पहले पैकेज का काम पूरा हो चुका है। दूसरे पैकेज का काम चल रहा है। विद्युतीकरण का काम अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने दिसंबर तक एक्सप्रेसवे काम पूरा करने का आश्वासन दिया। इस बीच अध्यक्ष ने डोमनपुर गढ़ेवा पुल का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें