फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पहाड़ पर दिनदहाड़े युवक की सिर कुचलकर हत्या, खुलासे के लिए अपर एसपी ने गठित की तीन टीमें

Sat, 24 May 2025 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के लिए अपर एसपी ने तीन टीमें गठित की।
विज्ञापन
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबरई थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी गांव की पहाड़ी पर शनिवार की शाम एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। लाठी-डंडे और वजनी वस्तु से सिर पर प्रहार किया गया। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह व सीओ दीपक दुबे ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर पुजारी से जानकारी ली। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन



सिंघनपुर बघारी स्थित पहाड़ में सिद्धबाबा आश्रम है। जहां शाम करीब चार बजे एक युवक बाइक से पहुंचा। मंदिर में दर्शन के बाद कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। सिर को वजनी वस्तु से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुजारी करनदास ने बताया कि युवक के आने के कुछ देर बाद एक महिला व पुरुष आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक बरामद की। बाइक की हेडलाइट के ऊपर दीपक मौदहा यूट्यूबर लिखा है। पुलिस को मिले पहचान पत्र से मृतक का नाम मनीष उर्फ मंगल निवासी रागौल थाना मौदहा जनपद हमीरपुर के होने की जानकारी हुई है। अपर एसपी ने बताया कि मौके से विभिन्न साक्ष्य मिले हैं। घटना के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें