फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार को मंजिल न मिली तो मौत को गले लगाया, पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, शादी न होने से परेशान थे दोनों

Thu, 02 Jul 2026 12:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba Love Story End News: महोबा के राईनपुर में शादी न हो पाने के कारण परेशान प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की असहमति को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
mahoba suicide case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में शादी न होने से परेशान एक प्रेमी युगल ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव चरखारी थाना क्षेत्र के राईनपुर के बाहर पेड़ की डाल से लटके हुए मिले। परिजनों को खबर मिली, तो वह बिलख पड़े। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

चरखारी थाना क्षेत्र के राईनपुर गांव निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा (25) का गांव की ही गैर बिरादरी की युवती के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाह रहे थे। इसकी खबर उनके परिजनों को लगी, तो उपेंद्र के परिजन इस रिश्ते के लिए सहमत हो गए।

http://



साथ जीने- साथ मरने की ठान ली

वहीं, लड़की के घरवालों ने इससे इनकार कर दिया। इससे प्रेमी युगल परेशान थे। दोनों ने साथ-साथ जीवन न गुजारने पर साथ-साथ मरने की ठान ली। बुधवार की रात किसी समय दोनों घर से निकल गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग उठे और बाहर निकले।
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तब गांव के बाहर एक आम के पेड़ की डाल से दोनों के शव रस्सी के सहारे लटके हुए मिले। सूचना पर चरखारी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें