फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: देशी शराब ठेके पर महिलाओं ने की तोड़फोड़, क्वार्टर पैरों से कुचले

Sun, 27 Sep 2026 08:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: बस्ती के अंदर ठेका होने पर महिलाएं नाराज हैं। ठेके के बाहर फेंके गए क्वार्टर युवा उठाकर ले गए।
विज्ञापन
शराब के क्वार्टरों को पैरों से कुचलतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा के चरखारी विकासखंड के सूपा गांव में रविवार की शाम महिलाओं ने ठेके में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने देसी शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं और क्वार्टरों को पैरों से कुचलकर विरोध जताया। बस्ती के अंदर शराब ठेका होने से महिलाएं नाराज थीं। महिलाओं का आरोप है कि उनके परिवार के लोग ठेके से शराब पीकर घर में विवाद करते हैं।

विज्ञापन


गांव से ठेका हटाने की उनकी मांग कई बार अनसुनी की गई थी। कुछ दिन पहले गांव के मिठ्ठू की शराब पीकर बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। शाम करीब चार बजे महिलाएं ठेके पर पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कुछ युवक ठेके के बाहर फेंके गए शराब के क्वार्टर उठाकर ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

ठेके के सेल्समैन अजय ने बताया कि महिलाओं ने करीब 55 पेटी शराब बर्बाद की है। उन्होंने पुलिस और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें