फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 13 दिन से लापता ऑटो चालक का नाले में मिला शव, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Sun, 27 Sep 2026 08:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अनिल कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सचेंडी में 13 दिन से लापता ऑटो चालक अनिल कुमार (49) का शव रविवार दोपहर सचेंडी में नाले में उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे पिता मूलचंद्र ने कपड़ों से उसकी पहचान अपने बेटे अनिल के रूप में की। परिजन ने तेज बारिश के दौरान सड़क और आसपास पानी भर जाने से नाला न दिखने पर उसमें गिरने की आशंका जताई।

विज्ञापन


मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी मूलचंद्र प्राइवेट कर्मी हैं। चार बच्चों में अनिल सबसे बड़ा था। वह ऑटो चलाता था। परिजन के मुताबिक 14 सितंबर की सुबह अनिल ऑटो लेकर निकला था। बर्रा से सवारी लेकर वह सचेंडी पहुंचा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसका ऑटो भाऊपुर रोड पर लावारिस खड़ा मिला था। रविवार दोपहर नाले से तेज दुर्गंध आने पर राहगीरों ने झांका तो शव उतराता मिला। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें