फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पुरानी रंजिश में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित

Sun, 21 Dec 2025 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: भतीजे से चाचा की गोली मारकर की हत्या कर दी। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कबरई के गुगौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते रविवार की रात करीब आठ बजे भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है। घटना से गांव में सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन


गुगौरा निवासी गुलाब सिंह परिहार (60) खेत की सिंचाई कराने गए थे। रात करीब आठ बजे भतीजा वहां पहुंच गया और तमंचे से फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से गुलाब सिंह घायल होकर गिर गए। तब आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गुलाब सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे शिवम सिंह ने बताया कि चचेरे भाई ने पिता को गोली मारी है। कई फायर करने पर एक गोली सिर व दूसरी सीने में लगी। इससे पिता की मौत हो गई। बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपी ने पिता को जान से मारने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हो सका। देर शाम पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें