कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात छत पर सो रही किशोरी को दो युवक अगवा कर खंडहर में ले गए। जहां बंधक बनाकर दोनों ने दुष्कर्म किया और किशोरी को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी छत पर सो रही थी। देर रात दो युवक बगल के मकान से चढ़कर छत पर पहुंचे और किशोरी का मुंह दबाकर अगवा कर ले गए। सुबह पांच बजे जब परिजनों ने किशोरी को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन किशोरी की तलाश करते हुए खंडहरनुमा मकान में पहुंचे। जहां बाहर खड़े एक युवक ने तमंचा दिखकर अंदर जाने से रोका। आशंका होने पर जब परिजनों और ग्रामीणों ने खंडहर के अंदर जाकर देखा तो किशोरी को बंधक बनाकर अचेत अवस्था में पड़ा पाया।