फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: युवक के हाथ काटने के मामले में भाजपा नेता समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 20 Jul 2026 05:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक के कुल्हाड़ी से दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। इस मामले में शामिल पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की 14 जुलाई की रात छतरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। कुल्हाड़ी से कई बार किए जाने से युवक के दोनों हाथ कटकर लटक गए थे और सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं थी। घायल के पिता बाबू सिंह ने भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने शिवप्रताप सिंह, रोहित कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी रोहित कुमार, नादिर व अभिषेक श्रीवास को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही थीं। सोमवार को कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना में शामिल भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह परमार और राजेश उर्फ छोटू निवासी समदनगर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

घायल के नहीं जुड़ सके दोनों हाथ
हमला कर युवक जयवेंद्र के दोनोंं हाथ काटे जाने से उसकी हालत गंभीर बनी है। दिल्ली में युवक का इलाज चल रहा है। अभी तक उसके दोनों हाथ नहीं जुड़ सके। डॉक्टरों की टीम पैर बचाने के लिए ऑपरेशन कर रही है। घायल के बाद लकी ने बताया कि जयवेंद्र की हालत में अधिक सुधार नहीं है। उसके दोनों हाथ नहीं जुड़ सके हैं। वहीं, दो दिन पहले घायल की बहन संगीता सिंह ने वीडियो वायरल कर भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासन पर सवाल उठाए थे। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें