फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: ट्रक ने टक्कर मारकर बाइक को 500 मीटर घसीटा, युवक की मौत

Mon, 03 Feb 2025 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: ट्रक ने टक्कर मारकर बाइक को 500 मीटर घसीटा। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। बहन के जयमाला के बाद भाई किसी कार्य से घर आ रहा था।
विज्ञापन
मृतक पंकज अहिरवार व घटनास्थल पर जली पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कस्बा कुलपहाड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई और 500 मीटर तक घसीटती चली गई। इससे बाइक में आग लग गई। भाग रहे ट्रक को पुलिस ने 20 किलोमीटर दूर पकड़ लिया। बहन की शादी की रस्मों के बीच भाई की मौत की खबर पहुंचने से खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन



कोतवाली कुलपहाड़ के गहरा पहाड़िया गांव निवासी दिनेश अहिरवार ने अपनी बेटी पूनम की शादी जिला औरैया में तय की थी। रविवार की रात बरात वधू पक्ष के दरवाजे पहुंची। रविदास मंदिर में बरात को ठहराया गया। इसके बाद टीका और जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान पूनम का भाई पंकज अहिरवार (22) किसी सामान की जरूरत पड़ने पर रात 12 बजे बाइक से घर आ रहा था। तभी हाईवे पर गोंदी पुल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। पहिये की चपेट में आने से पंकज की मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रक के आगे के हिस्से में फंसी बाइक 500 मीटर तक घिसटते हुए चली गई। आग लगने से बाइक पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को पकड़ने के लिए पनवाड़ी थाने को सूचना दी। तब 20 किलोमीटर दूर ट्रक को पकड़ा गया। हादसे में दुल्हन के भाई की मौत की सूचना शादी घर में पहुंचने से मातम छा गया। हालांकि, रात तीन बजे शेष रस्में पूरी कराकर दुल्हन को विदा कर दिया। पंकज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें