फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: नौकरी से निकाले जाने से परेशान युवक ने दी जान, रोडवेज में आउटसोर्सिंग पर मैकेनिक का करता था काम

Sun, 14 May 2023 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में नौकरी से निकाले जाने के बाद परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मृतक अजेंद्र राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज महोबा में आउटसोर्सिंग से मैकेनिक का काम करने वाले युवक ने नौकरी से निकाले जाने पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव खलिहान में लगे आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी आशाराम राजपूत का पुत्र अजेंद्र राजपूत (25) तीन वर्षों से रोडवेज महोबा में आउटसोर्सिंग पर मैकेनिक का काम करता था। 15 दिन पहले फोरमैन ने अजेंद्र को कार्यमुक्त कर दिया था। जिसके बाद से वह परेशान रहता था। रविवार सुबह वह परिजनों को कुछ बताए बिना ही घर से निकल गया और खलिहान में लगे पेड़ से रसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो युवक का फंदे पर लटकता शव देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक के बड़े भाई अनुज राजपूत का आरोप है कि जब से अजेंद्र को काम से कार्यमुक्त किया गया। तब से वह मानसिक तनाव में रहता था। इसी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, रोडवेज के एआरएम राजेंद्र कुमार का कहना है कि लापरवाही के चलते आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निकाला गया होगा। मौत का कारण हटाना नहीं बल्कि और कुछ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें