फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: होटल में छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दे रहे थे धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 05:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन पार्टी मनाने की बात कहकर एक छात्रा को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला आया है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना कबरई के एक गांव निवासी 18 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती एक महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। चार सितंबर को वह कॉलेज गई थी। तभी पड़ोस का युवक अपने साथी के साथ कॉलेज पहुंच गया और जन्मदिन मनाने की बात कहकर छात्रा को चरखारी बाईपास मार्ग स्थित एक होटल ले गया। युवती का आरोप है कि आदित्य सिंह ने होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि उसके साथी ने घटना में सहयोग किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

भय के चलते छात्रा ने परिजनों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। अब आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे परेशान छात्रा ने शुक्रवार की शाम परिजनों को पूरी घटना बताई। इस पर परिजन पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर पूरा मामला बताया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य सिंह व समीर के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें