फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

Sun, 25 Oct 2026 06:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। तीनों मुंडन संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। हादसा पुन्नियां-गहरौली मोड़ पर हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी विमला (45) अपनी बहन कमला (40), निवासी वंशिया थाना चंदला, मध्य प्रदेश के साथ मायके खरेला थाना क्षेत्र के बरायं गांव आई थीं। रविवार को विमला अपने 18 वर्षीय बेटे कपिल और बहन कमला समेत अन्य परिजनों के साथ रिवई गांव में अपने भाई वरदानी के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थीं।

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे विमला, कपिल और कमला बाइक से वापस लौट रहे थे। पुन्नियां-गहरौली मोड़ के पास गहरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खरेला पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें चरखारी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें