Farrukhabad News: मोहल्ला आंबेडकर नगर नरकसा निवासी जमील अहमद की लकड़ी की टाल (गोदाम) में रविवार तड़के अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया, तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
फर्रुखाबाद जिले में शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर नरकसा निवासी जमील अहमद की लकड़ी की टाल है। वह बाहरी दुकान में फर्नीचर बनाने का काम भी करते हैे। रविवार तड़के उनकी गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।
आग ने जब विकराल रूप लिया, जब लोगों को घटना की जानकारी हुई। गोदाम में करीब पांच लाख रुपये की लकड़ी भरी बताई जा रही है। घटना के समय मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।