फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: सौर ऊर्जा प्लांट के गार्ड की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 17 Jun 2026 01:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: चरखारी में सौर ऊर्जा प्लांट में कार्यरत गार्ड दिनेश राजपूत का शव संदिग्ध हालात में मिला। शरीर पर चोटों के निशान होने के कारण परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के गुढ़ा-घुटवई मार्ग पर स्थित सौर ऊर्जा प्लांट के गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शरीर में गंभीर चोटों के निशान होने और पैर में फ्रैक्चर होने पर परिजनों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी दिनेश राजपूत (25) घुटवई मार्ग पर स्थित सौर ऊर्जा प्लांट में गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार की शाम छह  बजे वह प्रतिदिन की तरह खाना लेकर प्लांट गया था। सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

शरीर में गंभीर चोटों के निशान
मृतक के पिता कल्लू राजपूत ने बताया कि बेटा रोज की तरह प्लांट में ड्यूटी पर गया था। शरीर में गंभीर चोटों के निशान हैं। पैर भी फ्रैक्चर है। पिता ने अज्ञात लोगों पर बेटे की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें