फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: स्कूली वैन से मासूम का रौंदा, तड़प-तड़प कर गई जान, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, परिजन रो-रोकर बेहाल

Wed, 18 Mar 2026 04:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: रतौली गांव में निजी स्कूल वैन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर समय से अस्पताल न ले जाने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मासूम समर वर्मा की फाइल फोटो व जानकारी देते चाचा मूलचंद्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव में बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहे मासूम को निजी स्कूली वैन ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने वैन चालक पर लापरवाही और इलाज न कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। रतौली गांव निवासी राजकुमार मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है।

विज्ञापन

उसके दो बेटे सौरभ (06) व डेढ़ वर्षीय समर हैं। बुधवार को सौरभ स्कूल गया था, जबकि घर पर समर था। दोपहर करीब 12 बजे समर घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक निजी स्कूली वैन ने मासूम को कुचल दिया। इससे मासूम की मौत हो गई। मृतक के बड़े पिता मूलचंद्र ने बताया कि समर घर के बाहर खेल रहा था। तभी साई स्कूल की वैन उसके भतीजे सौरभ और भांजे रितिक को छोड़ने घर आई। इसी दौरान मासूम समर वैन के पास पहुंच गया और पहिये की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। आरोप लगाया कि भतीजे को कुचलने के बाद चालक ने पहले वैन को स्कूल में खड़ा किया। बाद में बाइक से उसे जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यदि चालक वैन से मासूम को तत्काल अस्पताल ले जाता तो उसकी जान बच सकती थी। घटना से मां मनीषा, बुआ रेखा आदि का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें