फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: काम करते समय रेलवे टेक्नीशियन की हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम

Sat, 29 Jun 2024 05:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मृतक रमेश कुमार कुशवाहा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन महोबा में टेक्नीशियन के पद पर तैनात कर्मचारी की काम करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव को घर ले गए। मोहल्ला आलमपुरा निवासी रमेश कुमार कुशवाहा (58) शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। तभी आधा घंटे बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

विज्ञापन


साथी कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल लाए और परिजनों को सूचना दी। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे रोहित ने बताया कि पिता की सेवानिवृत्ति के करीब डेढ़ साल और रह गए थे। परिवार में पत्नी सीता, बेटा रोहित, राहुलं, बेटी नीतू और हेमलता बेहाल है। 10 दिन पहले एचडीएफसी बैंक शाखा कबरई में काम करते समय कर्मचारी राजेश कुमार की अटैक से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें