फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: सामूहिक विवाह में कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने रुकवाई शादी, थाने पहुंचे दोनों

Mon, 18 Nov 2024 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा में एक मंदिर में चल रहे सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
थाना श्रीनगर में वर-वधू के अभिलेख चेक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर में चल रहे सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में पुलिस ने दूल्हे की कम उम्र होने पर विवाह रुकवा दिया। पुलिस, चाइल्ड लाइन व मानव तस्कर निरोधक इकाई मौके पर पहुंची। जांच में दूल्हे की उम्र आठ माह कम होने पर दोनों पक्षों को थाने लाया गया। सहमति बनी कि दूल्हे की उम्र 21 वर्ष होने पर विवाह करवाया जाएगा।
विज्ञापन


कस्बे के प्राचीन मंदिर में सोमवार को सर्वजातीय कन्या विवाह सम्मेलन चल रहा था। इसमें 12 जोड़ों का विवाह कराया जा रहा था। किसी बात को लेकर एक दूल्हे के फूफा ने चाइल्ड लाइन टीम से शिकायत कर दी कि दूल्हे की उम्र कम है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीनगर शिवपाल सिंह, मानव तस्कर निरोधक इकाई और चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस शादी रुकवाकर वर और वधू पक्ष को थाने ले गई। जहां दूल्हे और दुल्हन के आधार कार्ड व शैक्षिक अभिलेखों की जांच की गई। इसमें दूल्हे की उम्र 21 वर्ष होने में आठ माह कम पाई गई। इस पर टीम ने विवाह निरस्त करा दिया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति पर तय हुआ कि दूल्हे की उम्र 21 साल होने पर विवाह किया जाएगा। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें