गोताखोरों की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बारिश जारी होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन स्थानीय गोताखोर रस्सी के सहारे जय सिंह और उसकी बेटी तक पहुंचे। वहां से तेज बहाव के बीच दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।