फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: चलते ऑटो से सड़क पर गिरीं मां-बेटी, मासूम की मौत, रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं

Mon, 19 Aug 2024 06:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: चलते ऑटो से मां-बेटी सड़क पर गिर गईं। हादसे में मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर मायके जा रही मां अपनी मासूम बेटी के साथ चलते ऑटो से गिर गई। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। गंभीर हालत में मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद हमीरपुर के लोधीपुर गांव निवासी मनोज अहिरवार की पत्नी रोशनी अपनी आठ माह की बेटी काव्या को लेकर अपने पिता लल्लू के साथ ऑटो से जनपद बांदा के कनवारा गांव जा रही थीं।
विज्ञापन


थाना कबरई के बांदा तिराहे के पास ब्रेकर पड़ने पर चालक ने ब्रेक लगाया। झटका लगने पर मां-बेटी ऑटो से नीचे गिर गईं। सिर पर गंभीर चोटें आने पर राहगीरों की मदद से मां-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने काव्या को मृत घोषित कर दिया। इकलौती बेटी की मौत से रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।

सड़क हादसों में महिला समेत 11 घायल
शहर में जगह-जगह सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। छतरपुर के प्रतापपुरा निवासी राजा (32) बाइक से ससुराल सोहजना जा रहा था। बिच्छू पहाड़िया के पास बाइक सवार दूधिया विक्रम (38) निवासी रगोली से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह गांधीनगर निवासी आकाश, बरबई निवासी कमल, चारूआ निवासी रविकरन, शेखूनगर निवासी प्राची, झिरसहेबा निवासी विनोद, बिलरही निवासी तुलसीदास, रिवई निवासी पुष्पेंद्र, कमलखेड़ा निवासी अमर सिंह व पलका निवासी महेंद्र अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें