फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: चार मकानों में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से पाया काबू

Mon, 22 May 2023 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में चार मकानों में लगी आग ने जमकर तबाही मचाई। बताया जा रहा है कि अग्निकांड की घटना में चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मकान में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के कनकुआं गांव में सोमवार की सुबह एक मकान में लगी आग ने जमकर तबाही मचाई। आग की लपटों ने एक के बाद एक चार मकानों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की घटना में चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल ने अग्निकांड की घटना में हुई क्षति का आंकलन कर पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


कनकुआं गांव निवासी खलक सिंह सुबह करीब 11 बजे परिवार समेत घर पर था। अचानक मकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार उठने पर परिजनों ने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण एकजुट हो गए और फायरबिग्रेड को सूचना दी। तेज हवाएं चलने से आग ने पड़ोस के राममहेश, राजकुमार व ओमप्रकाश के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

धू-धूकर जल रहे मकानों को देखकर ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों के अनुसार खलक सिंह को दो लाख, राममहेश को पौने दो लाख, रामकुमार को 30 और ओमप्रकाश को दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल रामकुमार ने आग की घटना में हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें