फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला बैंक कर्मी को दबोचा, दुष्कर्म का प्रयास, तीनों आरोपी पकड़े गए

Mon, 22 May 2023 05:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में घर में घुसकर महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े तीन युवकों ने एक घर में घुसकर महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाने पहुंचे भाई को भी युवकों ने पीट दिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पनकी गंगागंज के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों के नाम नहीं बता सकी।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ किराये पर रहती है। रविवार दोपहर मकान में प्लंबरिंग का काम चल रहा था। इसी बीच तीन युवक उसके कमरे में घुस आए। नशे की हालत में उसे दबोच लिया और जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर दूसरे कमरे से भाई आया और उनसे भिड़ गया। इस बीच उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से, जबकि एक आरोपी को बाद में पकड़ा गया। चकेरी इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व में रहने वाली किरायेदार चलाती थी सेक्स रैकेट
आसपास के लोगों ने बताया कि पूर्व में इस मकान एक महिला किराये पर रहती थी। वह सेक्स रैकेट चलाती थी। आशंका है कि इसी धोखे में ये लोग घर के अंदर घुस आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें