फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: सीएचसी श्रीनगर में फिल्मी गीतों पर नृत्य करते दिखे स्वास्थ्यकर्मी, मरीज-तीमारदार रहे परेशान, जांच शुरू

Fri, 18 Jul 2025 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: महोबा के सीएचसी श्रीनगर में स्वास्थ्यकर्मियों के फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल हुआ है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने इसे विदाई समारोह बताया, जबकि सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में स्वास्थ्य कर्मियों का फिल्मी गीतों पर नृत्य करते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला और पुरुष स्वास्थ्यकर्मी एक साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संवेदनशील माने जाने वाले अस्पताल में तेज आवाज के साथ फिल्मी गीतों पर नृत्य का वीडियो स्वास्थ्य विभाग की मनमानी उजागर कर रहा है। वायरल वीडियो सीएचसी श्रीनगर का बताया जा रहा है। इसमें विभिन्न फिल्मी गीतों पर स्वास्थ्यकर्मी थिरकते नजर आए। बताया जा रहा है कि मरीज व तीमारदार इससे परेशान रहे।

विज्ञापन

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि अस्पताल में कार्यरत लैब टैक्नीशियन का स्थानांतरण शामली जिले में हो गया था। जिसका विदाई समारोह रखा गया था। अस्पताल दो बजे बंद होने के बाद कार्यक्रम शाम पांच बजे आयोजित किया गया था लेकिन उसको गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. आशाराम ने वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें