फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Fire: रोडवेज परिसर में खड़ी बस अचानक धू-धूकर जली, बढ़ते तापमान से इंजन हीट होने की आशंका, जांच शुरू

Fri, 18 Apr 2025 09:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: एआरएम धर्णेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि यात्रियों को उतारने के बाद चालक ने बस की तकनीकी खराबी वर्कशॉप में दर्ज कराई। बढ़ता तापमान आग की घटना का संभावित कारण हो सकता है।
विज्ञापन
धू-धूकर जलती रोडवेज परिसर में खड़ी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में जनपद हमीरपुर के मुस्करा से 60 किमी. की दूरी तय कर महोबा रोडवेज बस स्टैंड में पहुंची बस में यात्रियों के उतरते ही आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। परिसर में लगे पानी के वाल्व भी समय पर नहीं खुले। सूचना मिलते ही 20 मिनट में पहुंची दमकल ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बढ़ते तापमान से इंजन हीट होना आग लगने की वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन

महोबा डिपो की बस शुक्रवार की दोपहर मुस्करा से लौटी। बस में सवार यात्री परिसर में उतर रहे थे। तभी अचानक बस से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में पूरी बस आग का गोला बन गई। बस में आग लगी देख रोडवेज कर्मियों ने परिसर में लगे पानी के वाल्व खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुले। तब दमकल को सूचना दी गई।

Trending Videos

दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू
धू-धूकर बस जलती देख लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही सीओ दीपक दुबे, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आधा घंटे बाद आग बुझ सकी। बांदा निवासी रामदीन धुरिया ने बताया कि वह और उनके साथ 10 लोग बस में बैठे थे। बस में धुआं उठता देख सभी ने तत्काल उतरकर जान बचाई।
विज्ञापन

वर्कशॉप में दर्ज कराई तकनीकी खराबी
अधिकारियों को सूचना देने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। एआरएम धर्णेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि यात्रियों को उतारने के बाद चालक ने बस की तकनीकी खराबी वर्कशॉप में दर्ज कराई। बढ़ता तापमान आग की घटना का संभावित कारण हो सकता है। साथ ही इंजन हीट होकर शॉर्ट-सर्किट से भी आग लग सकती है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बसों के नियमित चेकअप के बाद ही उन्हें मार्ग पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें