फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश, चौकीदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 10 नामजद समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 12 Sep 2025 09:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कोतवाली प्रभारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
चौकीदार को पीटते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में खाद की मारामारी के बीच पीसीएफ जैतपुर में खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने चौकीदार को दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं किसानों ने गोदाम का ताला तोड़ने की भी कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद समेत कई अज्ञात किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकीदार से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें आक्रोशित किसान चौकीदार को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कस्बा जैतपुर निवासी रामस्वरूप अहिरवार ने कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पीसीएफ जैतपुर में चौकीदार है। 11 सितंबर को शाम करीब पांच बजे वह गोदाम पर ड्यूटी कर रहा था। तभी क्षेत्र के कई किसान आ गए और खाद लेने के लिए उत्तेजित होने लगे। इससे पहले तहसीलदार किसानों को अगले दिन खाद वितरण करने की बात कहकर गए थे। तहसीलदार के जाने के बाद आक्रोशित किसान गोदाम का ताला तोड़ने लगे। मना करने पर हंगामा करते हुए बेरहमी से मारपीट की।

विज्ञापन

जल्द ही आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
इससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अकौनी गांव के किसान प्रकाश, रामहुलासी, केतान, गौरव, वीरेंद्र, अमरचंद्र, कैथोरा के बड्डे राजपूत, टिकरिया के खेमा, भूकन व बछेछरकलां के निशेंदर और कई अज्ञात किसानों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें