फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: दरोगा के बाद अब इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 17 Sep 2022 02:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रहीं हैं। अब इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर चल रही पुलिसकर्मियों की जांच में भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रहीं हैं। आठ दिन पहले दरोगा सतीषचंद्र मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट होने के बाद अब भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के निरीक्षक ने शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लगी थी और 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। एसआईटी की जांच में मामला भ्रष्टाचार और आत्महत्या के लिए उकसाने का पाया गया था।

इस मामले में तत्कालीन एसपी, तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव, व्यापारी सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसआईटी की संस्तुति पर उस समय तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच चल रही है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के निरीक्षक अम्बरीश कुमार यादव ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के तिवारीपुर निवासी राकेश कुमार सरोज महोबा में वर्ष 2020 में तत्कालीन निरीक्षक थे।
विज्ञापन

खुली जांच में पाया गया कि निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय महोबा में प्रभारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए वैद्य स्रोतों से 50 लाख 46 हजार 94 रुपये की आय अर्जित की जबकि एक करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपये व्यय किया गया। आय के सापेक्ष 78 लाख 13 हजार का अधिक व्यय पाया गया। जिसके संबंध में निरीक्षक कोई हिसाब नहीं दे सके। तहरीर के आधार पर कोतवाली महोबा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में राकेश कुमार सरोज मीडिया सेल कार्यालय एटा में तैनात बताए जा रहे हैं। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें