इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों ने खाकी के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले सिपाही धर्मवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।
वहीं इस घटना में शामिल होमगार्ड जवान सुनील कुमार की भी कमांडेंट को रिपोर्ट भेज दी है। जिससे उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी विभागीय जांच कराई जा रही है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।