फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: बहन से तिलक कराकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Thu, 23 Oct 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के सुदामापुरी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक भैयादूज पर बहन के घर से तिलक कराकर लौट रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अक्ठौंहा निवासी देवकरन ने बताया कि भाई शिवकुमार पाल (30) बुधवार को भैया दूज पर्व पर जनपद हमीरपुर के मुस्करा गांव में बहन के यहां टीका कराने गया था। देर रात को वह टीका कराकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सुदामापुरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें