सचेंडी के बिनौर गांव में जमीन के विवाद में बुधवार रात सगे भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य केंद्र से उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है। बिनौर निवासी 45 वर्षीय मनोज के मुताबिक वह आठ भाई हैं। सभी अल-अलग रहते हैं। उनके बीच जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार रात उनके भाई अशोक, दउवा, नन्हू, भतीजा शंकर, छोटू, उनकी पत्नी सरोजनी व परिवार की चंचल ने उन पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।