फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: किशोरी के अपहरण में आरोपी युवक का 250 फीट गहरी खदान में मिला शव

Wed, 07 Jan 2026 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

थाना खन्ना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। किशोरी के पिता ने 26 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व अशोक कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी के अपहरण में आरोपी युवक का शव बुधवार की सुबह पत्थरमंडी कबरई के बंद पड़े रमकुंडा पहाड़ की 250 फीट गहरी खदान में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आरोपी युवक के परिजनोंं ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी है।

विज्ञापन



थाना खन्ना के एक गांव निवासी युवक ने 26 दिसंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को अशोक कुशवाहा (21) बहला-फुसलाकर ले गया है। किशोरी अपने साथ 20 हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर भी ले गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशोक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 30 दिसंबर को किशोरी घर लौट आई थी जबकि युवक भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह रमकुंडा पहाड़ की खदान में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना चरवाहों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। उसके कपड़ों से मोबाइल व आधार कार्ड बरामद होने पर परिजनों को बुलाया गया। तब परिजनों ने शव की शिनाख्त अशोक कुशवाहा के रूप में की। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि सूचना पर फील्ड यूनिट और पुलिस ने जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें