फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक युवक की 18 अप्रैल को होना थी शादी

Wed, 10 Apr 2024 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की दोपहर बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक थी। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। थाना कबरई के गुगौरा गांव निवासी जयपाल के बेटे शिवम (28) की शादी 18 अप्रैल को तय थी। शिवम बुधवार की दोपहर बाइक से कपड़े आदि की खरीदारी करने के लिए महोबा बाजार आ रहा था।
विज्ञापन


तभी हाईवे पर किड़ारी फाटक के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक में सवार कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी सुजान सिंह राजपूत (27) भी घायल हो गया। सड़क पर खून से लथपथ पड़े घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुजान के पिता सतीश ने बताया कि उसका बेटा डहर्रा पहाड़ में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह पहाड़ पर काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था।

पूरी रात वह नहीं लौटा। दोपहर को सूचना मिली कि उनके बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं, शिवम के पिता ने बताया कि बेटे की शादी तैयारियां चल रहीं थी। वह राजकीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। शादी के लिए शॉपिंग करने आने के दौरान हादसा हो गया।

 
विज्ञापन

सौ किलोमीटर से अधिक थी रफ्तार
बाइकों की तेज रफ्तार होने से दुर्घटना के बाद परखचे उड़ गए। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रही होगी। दोपहर में हुए हादसे के कारण घायल खून से लथपथ काफी देर तक पड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें