हाईवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
- फोटो : amar ujala
कानपुर-सागर हाईवे में पलका तिराहे के पास सोमवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार खादी आश्रम के मैनेजर ख्याली प्रसाद (60) और उनके बेटे राजेश विश्वकर्मा (28) की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। पिता-पुत्र की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। हादसे के दौरान पिता-पुत्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा निवासी ख्यालीप्रसाद जैतपुर में संचालित खादी आश्रम में मैनेजर थे। उनका बेटा राजेश विश्वकर्मा कस्बा में ही स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में पढ़ाता था। परिजनों ने बताया कि ख्यालीप्रसाद रविवार को ऑफिस के काम से प्रयागराज गए थे।
सोमवार की रात वह बस से महोबा वापस लौटे। यहां घर जाने के लिए बस न मिलने पर ख्याली प्रसाद ने बेटे राजेश को फोन कर बाइक से बुला लिया। महोबा से रात करीब 10 बजे पिता-पुत्र बाइक से वापस घर लौट रहे थे।