दिवाली पर स्पेशल ट्रेनों से घर पहुंचकर परिवार संग खुशियां मनाने के बाद अब काम पर लौटने की बारी है। अब घर से वापस काम पर लौटने के लिए ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं, लिहाजा रेलवे ने अब स्पेशल ट्रेनें फिर से चला दी हैं। जिससे लोग अपने काम पर लौट सकें। छठ पूजा पर भी लोग इन ट्रेनों से जा सकेंगे। सोमवार को इन ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं।
ये हैं स्पेशल ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 04492 नई दिल्ली से 17 नवंबर को रात आठ बजे चलेगी। देर रात ढाई बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन दोपहर पौने तीन बजे बिहार के इस्लामपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04491 इस्लामपुर से 18 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे चलेगी। देर रात 3:20 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 11:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 04496 आनंद विहार स्टेशन से 17 नवंबर को शाम 4:55 बजे चलेगी। देर रात 10:10 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन सुबह 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04495 भागलपुर से 18 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे चलेगी। देर रात 2:47 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 8:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।