उत्तर प्रदेश में महोबा के चरखारी-मुस्करा मार्ग में रिवई-खरेला के बीच में बड़ी पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खरेला के मोहल्ला सादराय निवासी सुरेंद्र 35 पुत्र अर्जुन रविवार की रात को घुटई से एक निमंत्रण करके रात में करीब डेढ़ बजे वापस लौट रहा था। तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
गंभीर हालत में रातभर सड़क पर पड़ा रहने के कारण खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाम पता खोजकर परिजनों को जानकारी दी और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइक चालक की मौत से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखर्चे उड़ गए। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।