फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा हादसा: हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर...धू-धूकर जले, चालक समेत दो की जलकर मौत, दो घंटे तक यातायात रहा बाधित

Thu, 28 Mar 2024 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
mahoba road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और बीच सड़क पर ट्रक धू-धूकर जलने लगे। हादसे में चालक समेत दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गईं। वहीं, आग का गोला बने ट्रकों से दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद में ट्रकों को हाईवे से अलग कराया गया, तब जाकर दो घंटे बाद अवागमन बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें