फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: कानपुर-सागर हाईवे पर हादसा, बोल्डर लदे डंपर ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत, जांच शुरू

Sun, 19 Jul 2026 12:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई के पास रविवार सुबह बोल्डर लदे एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनू सोनी (चित्रकूट) और अश्विनी सोनी (गुना) के रूप में हुई है। चालक डंपर लेकर फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
mahoba road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा कबरई में पांडेय पुलिया के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोल्डर लदे डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं और दोनों की जान चली गई। जनपद चित्रकूट के शंकर बाजार कर्वी निवासी सोनू सोनी (32) अपने साथी अश्विनी सोनी (30) निवासी जनपद गुना मध्यप्रदेश के साथ बाइक से किसी काम से महोबा आया था।





घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया

सुबह सात बजे दोनोंं बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी हाईवे पर पांडेय पुलिया के पास बोल्डर लदे डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक दोनों युवकों को कुचलता हुआ निकल गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खून से लथपथ पड़े घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चालक व डंपर की तलाश
वहीं, सोनू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक व डंपर की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें