घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया
तेज आवाज के साथ दोनों बाइकों में सवार छह लोग सड़क पर गिर गए। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उमेश की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार रामपाल (55) निवासी नैगुवां छतरपुर, उसके साढ़ू भाई बलदाऊ (30) निवासी गुढ़ा, अजनर ने दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर पड़ी बाइकें
- फोटो : amar ujala
तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे
वहीं रामपाल का बेटा चंद्रभान (25), साजन व बाबू का इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक सवार तीनों लोग रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने कस्बा खरेला जा रहे थे। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तीन लोगों की मौत से शादी घरों में चल रहीं खुशियां मातम में बदलीं
कुलपहाड़-बेलाताल मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत होने की घटना के बाद शादी घरों में चल रहीं खुशियां मातम में बदल गईं। एक बाइक में सवार लोग तिलक समारोह तो दूसरे बाइक सवार रिश्तेदारी में आयोजित मंडप कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही मौत की खबर शादी घरों में पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गईं।
किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही से हादसा हुआ। दोनों बाइकों में तीन-तीन लोग सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। दोनों बाइक सवार साइड में न चलकर बीच सड़क में चल रहे थे, इससे हादसा हुआ और तीन लोगों की जान चली गई। सुगिरा निवासी उमेश भाई व चाचा के साथ मंडप कार्यक्रम में चीकट लेकर कस्बा बेलाताल जा रहा था।
हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते नजर आया
हादसे में उमेश की मौत होने पर मंडप कार्यक्रम की रश्में रोक दी गईं और परिजन व रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं दूसरी बाइक में सवार रामपाल और उसके साढ़ू बलदाऊ की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में रोना-पीटना मचा रहा। हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते नजर आया।