फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, फोटोग्राफर समेत दो दोस्तों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Dec 2025 11:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: खन्ना कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से फोटोग्राफर प्रदीप और उसके साथी की मौत हो गई। दोनों जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा खन्ना स्थित पावर हाउस के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फोटोग्राफर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जनपद हमीरपुर के मौदहा निवासी प्रदीप (30) शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का काम करता था। रात करीब नौ बजे वह अपने साथी राजेंद्र (28) के साथ बाइक से जन्मदिन कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने खन्ना आया था।

विज्ञापन

देर रात घर लौटते समय हाईवे पर पावर हाउस के पास अज्ञात वाहन बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां राजेंद्र की मौत हो गई, जबकि प्रदीप ने मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें