फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चौराहे, हाईवे से गलियों तक जाम

विज्ञापन
साकेतनगर में जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। शहरवासियों को गुरुवार को जगह-जगह जाम से दो चार होना पड़ा। मुख्य चौराहों से लेकर हाईवे और गलियों तक में जाम लगने से राहगीर और यातायात पुलिसकर्मी भी जूझते हुए नजर आए।
विज्ञापन

शाम पांच बजे कालपी रोड पर चार खंभा चौराहे के आगे दोपहर में वाहनों की कतार लगी रही। दो पहिया वाहन गड़रियनपुरवा होते हुए विजय नगर की ओर जाने लगे तो गलियों में भी जाम लग गया। इसी तरह नौबस्ता ओवरब्रिज के नीचे से एलिवेटेड रोड पर दोपहर दो बजे उल्टी दिशा से वाहनों के घुसने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने गलत दिशा से आए वाहनों को यशोदानगर की तरफ रवाना किया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। यही हाल सचान चौराहा से दीप तिराहा साकेत नगर जाने वाली रोड का रहा। पराग डेयरी के सामने खोदाई होने के चलते एक लेन बंद है। दोपहर को इसी रोड पर केसा के सामने आमने-सामने वाहन फंस गए, आगे पीछे वाहनों की लाइन होने के चलते मोड़ने की जगह तक नहीं मिली। कुछ वाहनों को साकेतनगर सब्जी मंडी होते हुए सचान चौराहा की तरफ डायवर्ट किया तो जाम खुला।
वीआईपी मूवमेंट के चलते लखनऊ की तरफ नहीं भेजे गए वाहन
नौबस्ता एलिवेटेड रोड पर लगे यातायात पुलिसकर्मियों ने बताया कि लखनऊ में वीआईपी मूवमेंट होने के कारण लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड होकर गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें