एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दोनों डंपर जल गए। आग बुझने के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समय रहते आग बुझाई जाती, तो चालक को जिंदा निकाला जा सकता था। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मृतक चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।