फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: घर के बाहर खेल रही बालिका को सौ रुपये देने का लालच देकर किया दुष्कर्म

Tue, 15 Oct 2024 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पनवाड़ी के एक गांव में दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सौ रुपये का लालच देकर ग्रामीण ने बालिका को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बालिका घर से 200 मीटर की दूरी पर अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी।

विज्ञापन


तभी गांव निवासी 50 वर्षीय देवीदीन अनुरागी वहां पहुंचा और बालिका को 100 रुपये का लालच देते हुए अपने मकान के अंदर ले गया। जहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबा मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी देवीदीन अनुरागी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें