कानपुर में शुरू हुई यूपी की पहली महिला शरिया अदालत
आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी सलीस ने बताया कि महिला शरिया अदालत की हेल्पलाइन पर 12 महिलाओं ने संपर्क किया है। इस पर महिलाओं से प्रपत्र भरने के लिए कहा गया है। प्रार्थना पत्र के साथ भरे जाने वाले इस प्रपत्र में महिलाओं का संपर्क नंबर, नाम और पता भी रहेगा। शरिया अदालत में दोनों पक्षों का पूरा ब्योरा तीन दिन में जमा किया जाएगा।