फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग फिल्मों के जरिए बॉलीवुड ने कुछ इस अंदाज में दिखाया ‘बापू का जीवन’

Mon, 02 Oct 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
गांधी जयंती विशेष
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनैतिक मोहनदास करमचन्द गांधी (2 अक्टूबर 1869 - 30 जनवरी 1948) की आज 148वीं जयंती है। वह सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी। जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। महात्मा गांधी के जीवन पर कई फिल्मकारों ने एक से एक बेहतरीन फिल्में बनाईं। आइये जानते हैं गांधी पर बनी कुछ फिल्मों के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 11
गांधी फिल्म का पोस्टर
बापू की जिंदगी पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म 'गांधी' को रिचर्ड एटनबरो ने साल 1982 में बनाया।  इस फिल्म में हॉलीवुड कलाकार बेन किंस्ले ने गांधी जी का किरदार निभाया। गांधी फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो का निधन हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 11
गांधी माई फादर फिल्म का पोस्टर
मोहनदास करमचंद गांधी और उनके बेटे हरि लाल के रिश्तों पर साल 2007 में फिरोज अब्बास मस्तान की डायरेक्शन में गांधी माइ फादर फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में गांधी जी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया। इस किरादर के लिए दर्शन को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। ये अब्बास मस्तान की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। 

4 of 11
हे राम फिल्म का पोस्टर
भारत के बंटवारे और महात्मा गांधी की हत्या की पृष्ठभूमि पर कमल हसन ने हे राम फिल्म बनाई। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया था। जिससे नसीरुद्दीन को काफी शोहरत मिली। 
विज्ञापन

5 of 11
मैने गांधी को नहीं मारा फिल्म का पोस्टर
'मैंने गांधी को नहीं मारा' फिल्म में एक ऐसे इंसान की मनोस्थिति को दिखाने की कोशिश की गई। इस फिल्म में अनुपम खेर को यह वहम हो जाता है कि उन्होंने ही गांधी जी को मारा है। फिल्म को साल 2005 में जहनु बरुआ ने बनाया।
विज्ञापन

6 of 11
बाबा साहेब अंबेडकर फिल्म का पोस्टर
साल 2000 में जब्बर पटेल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जिंदगी पर डॉ. बाबा साहब अंबेडकर फिल्म बनाई। इस फिल्म में अंबेडकर की जिंदगी को बेहतर तरीके से बताया गया। लेकिन जिन मुद्दों पर गांधी जी और अंबेडकर के रिश्तों को समझने में मदद मिल सकी। फिल्म में मोहन गोखले ने गांधी जी का किरदार निभाया।
विज्ञापन

7 of 11
द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी फिल्म का पोस्टर
श्याम बेनेगल ने महात्मा गांधी की जिंदगी पर 'द मेकिंग ऑफ गांधी' फिल्म बनाई. फिल्म में गांधी का किरदार रजित कपूर ने निभाया। फिल्म में मोहनदास कर्मचंद गांधी के महात्मा बनने की कहानी को बखूबी दिखाया गया। ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी।

8 of 11
लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म का पोस्टर
गांधी जी के उसूलों के मायनों पर आज के दौर में मस्ती भरे अंदाज में 2006 में राजकुमार हिरानी ने लगे रहो मुन्नाभाई फिल्म बनाई। फिल्म में गांधी जी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया।फिल्म में संजय दत्त को महात्मा गांधी दिखाई देते हैं।

9 of 11
द लीजेन्ड ऑफ भगतसिंह फिल्म का पोस्टर
राजकुमार संतोषी ने 2002 में 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' फिल्म को बनाया। फिल्म में पहले भगत सिंह को गांधी जी से प्रेरित और विचारों में मतभेद होने के चलते अलग होने के पीछे की कहानी को बखूबी दिखाया गया। फिल्म में गांधी का किरदार सुरेंद्र रंजन ने निभाया।

10 of 11
सरदार फिल्म का पोस्टर
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सरदार' को 1993 में केतन मेहता ने बनाया. गांधी जी और सरदार पटेल के विचारों में थोड़ा मतभेद था। इस फिल्म में गांधी और सरदार पटेल के रिश्तों के बारे में जानने को मिला। फिल्म में गांधी जी का किरदार अन्नू कपूर ने निभाया था। जबकि सरदार पटेल का किरदार परेश रावल ने निभाया था।
विज्ञापन

11 of 11
रोड टू संगम फिल्म का पोस्टर
अमित राय की डायरेक्शन में 'रोड टू संगम' फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई। ये फिल्म एक मुस्लिम मैकेनिक की जिंदगी पर बनी है, जिसे एक बार एक पुरानी फोर्ड वी8 इंजन कार को रिपेयर करने की जिम्मेदारी दी गई। पर उसे ये नहीं पता था कि इसी गाड़ी में महात्मा गांधी की अस्थियों को त्रिवेणी संगम ले जाकर प्रवाह किया गया था। इस दौरान गांधी के उसूलों के आज के दौर में मायनों को भी दिखाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें