राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को उपाधि दी
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश की राज्यपाल ने 49 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक व 131 शोधकर्ताओं, स्नातक स्तर के 678 एवं परास्नातक के 204 छात्रों को उपाधि प्रदान की। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीन विद्वानों को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी।
बुधवार को महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को उपाधि दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को कर्मभूमि समझकर शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। विश्वविद्यालय का विकास किया जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय विज्ञान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के प्रो. डीपी सिंह, निदेशक नैक बंगलुरु एसी शर्मा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक एवं सचिव भारत सरकार डॉ त्रिलोचन महामात्र नई दिल्ली को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी।