फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेत में पड़ा मिला महंत का शव, छत से गिरने की आशंका

Thu, 19 Jun 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला महंत का शव, छत से गिरने की आशंका
विज्ञापन

सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के रैगांव स्थित दाता साईं आश्रम के महंत का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए।
कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के रैपुरा निवासी ऊदर उर्फ उदय नारायण (60) करीब एक साल से रैगांव स्थित दाता साईं आश्रम में रहकर देखरेख करते थे। मंगलवार रात को वह खाना खाकर परिसर में बने कमरे की छत पर सोने गए थे। बुधवार सुबह आश्रम की ओर गए लोगों ने उनकाे आश्रम के बगल में मौजूद खेत में पड़ा देखा। महंत का शव मिलने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने महंत के रात में लघुशंका जाने के दौरान फिसलकर छत से गिरने व रात भर खेत में पड़े रहने से मौत होने की आशंका जाहिर की है। प्रधान के पति राम गणेश सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए । सूचना पर महंत के बेटे प्रभात व उसके साथी विपिन, जालिम के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें