इटावा। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर बुधवार शाम बेकाबू कार ने स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों युवतियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी वर्षा (21), सहेली सिंपल (22) के साथ स्कूटी से सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती मरीज को देखने गई थी।
बुधवार शाम साढ़े चार बजे वह घर लौट रही थी। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर स्थित नगला बंबा के पास बेकाबू कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. शिवम राजपूत ने थाने में इसकी सूचना भेज दी।