फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिकागो में प्रवासी भारतीयों से सम्मानित हुए महाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर शिकागो की ओर से शिकागो (यूएसए) में आयोजित सम्मान समारोह में प्रवासी भारतीयों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सम्मानित किया। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष के स्थानीय कार्यालय से दी गई।
विज्ञापन

इस दाैरान महाना ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि हमने जिस धरती पर जन्म लिया वह देवभूमि है। हमारे संस्कार और हमारी संस्कृति ने ही हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान दी है। कहा कि यदि उत्तर प्रदेश एक राष्ट्र होता तो वह विश्व का पांचवां सबसे बड़ा देश बनता। हमें अपने संस्कारों के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। जिस थाली में हमने खाया है उसमें छेद करना हमारे संस्कार नहीं हैं। महाना पांच से 12 अक्तूबर के बीच ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शिरकत करने से पूर्व शिकागो में रुके थे। वह सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की 180 शाखाओं की सबसे बड़ी वार्षिक बैठक है। इसमें विश्वभर के संसद अध्यक्ष और प्रतिनिधि लोकतंत्र, सुशासन एवं वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें