फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.35 करोड़ से मघई झील का होगा सुंदरीकरण, वन विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
औनहां के मघई झील में दिखती जलकुंभी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। वन विभाग ने औनहां की मघई झील के सुंदरीकरण और ईको पर्यटन विकास के लिए 1.35 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इसमें ईको पर्यटन के लिए 41.50 लाख रुपये खर्च का खाका खींचा गया है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद यहां सुदृढ़ीकरण के कार्य होंगे।
विज्ञापन

रसूलाबाद ब्लॉक के औनहां में इंदिरा गांधी वन चेतना केंद्र है। यहां करीब पंद्रह वर्ष पूर्व पर्यटन विकास के लिए काम कराया गया था लेकिन आगे का बजट नहीं मिलने और देखरेख के अभाव में वन चेतना केंद्र की हरियाली गुम हो गई। बनाए गए पशुओं के स्टैचू आदि भी क्षतिग्रस्त हो गए।
पिछले दिनों डीएफओ ने यहां हरियाली की शुरुआत की है। इसके साथ ही यहां पौधशाला खोलने के लिए काम शुरू किया गया है। इसके पीछे का मकसद इंदिरा गांधी वन चेतना केंद्र की रौनक वापस लाना है। इधर करीब 44 बीघे में फैली मघई झील को संवारने और इस क्षेत्र में ईको पर्यटन विकास का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके तहत इंदिरा गांधी वन चेतना केंद्र के पुराने कार्यों का सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा, बैठने आदि के इंतजाम के साथ ही पर्यटक व्याख्या केंद्र और केयर टेकर हट आदि बनाने की योजना है। हरियाली को बचाने के लिए 2.10 मीटर ऊंचाई में करीब दो किमी सुरक्षा जाल भी लगाने का प्रस्ताव है।
औनहां की मघई झील व आसपास का क्षेत्र पर्यावरण पर्यटन के अनुकूल है। पर्यटकों के लिए यहां उपलब्ध पर्यावरणीय जानकारी से ईको पर्यटन की अच्छी संभावना है। इसको लेकर सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव बनाया गया है। वन मुख्यालय से प्रस्ताव का अनुमोदन कर शासन को संस्तुति की गई है। शासन की मंजूरी के बाद काम शुरू कराए जाएंगे। - एके द्विवेदी, डीएफओ
पांच बिंदुओं पर विकास का प्रस्ताव
औनहां की मघई झील में वेट लैंड सुधार के काम होंगे। इसके लिए 39.40 लाख रुपये खर्च की योजना है। पर्यावरण पर्यटन के लिए 41.50 लाख रुपये और अनुसंधान निगरानी और प्रशिक्षण गतिविधि के लिए 5.10 लाख रुपये का प्रस्ताव है। इसके साथ ही सुरक्षा कार्य के लिए 35.50 लाख व सार्वजनिक सुविधाओं के लिए 13.50 लाख रुपये का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें