फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु कपूर हत्याकांड: नौकरानी बयान में कर रही खेल, पुलिस खुलासे में फेल, ये वजह बनी रोड़ा

Mon, 14 Mar 2022 08:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति केअनुसार नौकरानी के करीब पांच बार बयान लिए गए, लेकिन हर बार अंतर मिला है। सावित्री 65 साल की वृद्धा है। ऐसे में कहीं न कहीं उसकी उम्र उसके मुंह से सच्चाई उगलवाने में रोड़ा बन रही है।
विज्ञापन
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्वरूप नगर में ज्योतिषी मधु कपूर की हत्या, लूट के मामले में नौकरानी सावित्री ही पुलिस के लिए मुख्य संदिग्ध बनी हुई है। अब तक उससे की गई कई राउंड की पूछताछ में दर्ज किए गए बयानों में पुलिस को हर बार अंतर मिला है।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस उसके खिलाफ अब तक एक भी साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। बीते 13 फरवरी की रात कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेली रहने वालीं मधु कपूर की बदमाशों ने घर में घुस कर हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त घर में दो बदमाशों के अलावा उनकी नौकरानी सावित्री मौजूद थी।

सावित्री का दावा था कि बदमाशों ने उसके हाथ बांध कर बाथरूम में बंद करने के बाद मालकिन को लूटने के बाद उनकी हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस को अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नकाबपोश बदमाश तो नजर आए थे, लेकिन पुलिस एक माह बाद भी उन तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक की पड़ताल में पुलिस ने नौकरानी को मुख्य संदिग्ध माना है। मधु के हमेशा सतर्क रहने के बाद भी बदमाशों का घर में घुसना, नौकरानी को छोड़ देना और मालकिन की हत्या कर देना जैसे कई सवाल हैं, जिनके विषय में नौकरानी ने अब तक गोलमोल जवाब ही दिए हैं।

डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति केअनुसार नौकरानी के करीब पांच बार बयान लिए गए, लेकिन हर बार अंतर मिला है। सावित्री 65 साल की वृद्धा है। ऐसे में कहीं न कहीं उसकी उम्र उसके मुंह से सच्चाई उगलवाने में रोड़ा बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें