फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 का बनाया मजाक, महाशय को ढूंढती रही पुलिस

Sun, 03 Sep 2017 04:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक युवक को डायल 100 सर्व‌िस पर मजाक करने की सूझी। उसने ऐसा कर भी द‌िया लेक‌िन बाद में उसके ल‌िए मुस‌ीबत ये खड़ी हो गई क‌ि पुल‌िस उसे तलाशती हुई उसके घर पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ...  
विज्ञापन
Trending Videos

डेमो
इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है। शख्स अपने घर से फरार म‌िला। जहां मामला पुल‌िस से जुड़ जाता है वहां गंभीरता स्वंय आ जाती है इसल‌िए इसे मजाक तो कतई नहीं समझा जा सकता और न ही आरोपी को यूं ही जाने द‌िया जा सकता। ऐसा मामलों में अमूमन कुछ द‌िनों हवालात की हवा भी खानी पड़ती है। 
लेक‌िन इस मामले में तो अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। उल्टा पुल‌िस आरोपी का नाम छ‌ुपाती नजर आई। पुल‌िस आरोपी के घर पहुंची लेक‌िन वह घर पर नहीं म‌िला। यूपी के कानपुर देहात के भीतरगांव की ये घटना श‌न‌िवार शाम सामने आई। पुल‌िस ने युवक के पर‌िजनों से दंडात्मक कार्रवाई बात कही लेक‌िन बाद में पूरा मामला रफादफा होते नजर आया। 
 
विज्ञापन

डेमो

इस मामले के बारे में जानने की कोश‌िश की गई तो पुल‌िस युवक का नाम बताने से भी कतराती नजर आई। आख‌िर ऐसा क्या हुआ था। जानकारी के मुताब‌िक ​भीतरगांव पुलिस की डायल हन्ड्रेड सेवा पर फोन कर शिकायतकर्ता ने कहा था- 'मैडम बहुत मच्छर लग रहे हैं, हमे उठाये लिये जा रहे हैं।' पुल‌िस तुरंत समझ गई थी क‌ि कोई इस नंबर पर फोन कर मजाक कर रहा है। जब पुलिस गांव पहुचीं तो शिकायतकर्ता घर से भाग गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें