फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछरिया आत्मदाह मामला: सिपाहियों पर भी छिड़का था पेट्रोल, जिंदा जलाने की थी मंशा…आरोपी बोले- लोगों से की थी अपील

Sun, 13 Apr 2025 05:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूछताछ के दौरान पकड़े गए रेहान और सैफ ने बताया कि वे लोग मुजाहिद्दीन अन्जुमन कमेटी के सदस्य हैं। इसे उन लोगों ने बिल के विरोध के लिए ही बनाया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के दौरान पकड़े गए चारों युवकों के खिलाफ पुलिस कर्मियों को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश का आरोप भी लगा है। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में इस का का जिक्र किया है।

विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जेल भेजे गए चारों युवकों ने कुछ बड़ा करने की साजिश रची थी। उनकी मंशा खुद को आग लगाने के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी जिंदा जलाने की थी। यही वजह है कि पकड़े मोहम्मद सैफ ने पुलिस कर्मियों पर भी पेट्रोल छिड़का था।

नमाज खत्म हुई, तब घर को लौटने लगे थे लोग
वह माचिस निकाल कर आग लगा पाता, इससे पहले पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दरोगा दीपक शर्मा के मुताबिक जिस समय नमाज खत्म हुई, तब सभी लोग घर को लौटने लगे।

Waqf Bill Protest - फोटो : amar ujala
बैनर हाथों में लेकर हंगामा करने लगी भीड़
उसी दौरान करीब 20 से ज्यादा लोगों की भीड़ वक्फ संशोधन कानून का विरोध वाले बैनर हाथों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगी। नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। सड़क से हटने को कहा तो उग्र हो गए। तभी वहां नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।

सिपाहियों पर भी पेट्रोल छिड़का
इसी दौरान काला कुर्ता पहने मोहम्मद सैफ हाथ में प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर आ गया और अपने ऊपर छिड़क लिया। यही नहीं, लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी और विपिन कुमार पर भी पेट्रोल छिड़क दिया। हालांकि वह माचिस जला पाता, ससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

फ्लैग मार्च - फोटो : amar ujala
लोगों से साथ देने की अपील की थी
पूछताछ के दौरान पकड़े गए रेहान और सैफ ने बताया कि वे लोग मुजाहिद्दीन अन्जुमन कमेटी के सदस्य हैं। इसे उन लोगों ने बिल के विरोध के लिए ही बनाया है। कहा कि वह चाहते थे कि मुस्लिम समाज के लोग इस बिल का विरोध करें, क्योंकि ऐसा न किया तो सरकार अलग-अलग कानून बना देगी।
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश
साथ ही, उनके अधिकारों को छीन लेगी। प्रदर्शन में मछरिया के ही रहने वाले वारिस, सरताज, इमरान, इसराइल, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद साहिल व अन्य 15 लोग थे। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें